नई दिल्ली
। सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 8वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर रहा। आखिरी बार 5 सितंबर को बदलाव हुआ था, जब देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल 15 पैसे तक सस्ते हुए थे। अभी भी पेट्रोल कई शहरों में 100 के पार है।

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर

मुंबई                  107.26              96.19

बेंगलुरु                 104.7                94.04

कोलकाता                  101.62                 91.71

दिल्ली                  101.19                 88.62

चेन्नई 98.96 93.26



No comments:

Post a Comment

Popular Posts