सरधना (मेरठ) दौराला 22 यू.पी.गर्ल्स बटालियन एन0सी0सी0 के कमान अधिकारी कर्नल पंकज साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलिज मटौर दौराला 50 छात्राओं का एन.सी.सी. कैडेट के रूप में चयन हुआ। एन.सी.सी. के प्रति युवा छात्राओं का बढता रूझान आज स्पष्ट रूप से देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्र होने के बावजूद जहां लगभग 150 युवा छात्राएं एन.सी.सी. में शामिल होने के लिए उत्सुक नजर आयीं। विद्यालय की ए.एन.ओ रबिता ने कमान अधिकारी कर्नल पंकज साहनी व सीनियर जीसीआई संध्या सिंह के नेतृत्व में छात्राओं का चयन किया। कर्नल पंकज साहनी जी ने जूनियर व सीनियर की छात्राओं को एन सीसी के विषय मे विस्तार से समझाया छात्राओं की जिज्ञासाओं को बहुत ही आसान शब्दो मे उत्तर दिए । चयन दौड़ ऊँची कूद मौखिक लिखित परीक्षा के द्वारा किया गया । विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ नीरा तोमर ने सभी का स्वागत किया । सूबेदार मेजर हरदीप सिंह हवलदार रणजीत सिंह ममता आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment