अचानक गोली चलने से  बैंक में मचा  हडकंप 



बिजनौर। शनिवार को बिजनौर  के स्योहारा स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चलने से उसमेंं से निकले  छर्रे  लगने से एक  महिला सहित सात लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
स्योहारा में स्टेशन रोड पर प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक है। शनिवार सुबह बैंक खुला तो कई ग्राहक बैंक के अंदर आ गए। इसी दौरान यहां तैनात गार्ड नरदेव पुत्र कृपाल निवासी ग्राम अखेड़ा अपनी बंदूक लेकर आया। बंदूक लोड करते  समय  अचानक ट्रिगर पर उसका हाथ लग गया और गोली चल गई। बंदूक से निकली गोली के छर्रे आसपास के लोगों को लगे। इससे 7 लोगों के पैर में छर्रे लगने से वह घायल हो गए। अचानक गोली चलने से हडकंप मच गया। अचानक गोली चलने से  बैंक में अफरा तफरी मच  गयी। लोग अपनी जान बचाने के  लिये जिसको जहां  पर जगह  मिली छिप गये। घटना की जानकारी  मिलते  ही पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुुंची पुलिस ने गोली के छर्रे से घायल लोगों को उपचार केलिये  पास  ही स्थित सीएचसी में भर्ती कराया।  
 घायलों में एक बुजुर्ग महिला और उसका बेटा भी शामिल है। थाना अध्यक्ष नरेंद्र गौड़ का कहना है कि सभी लोगों के पैरों में छर्रे लगे हैं, कोई गंभीर घायल नहीं है। सभी का प्राथमिक उपचार करा दिया गया है। गार्ड से पूछताछ की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts