मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत, आजादी की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 75 नारी विभूतियों का सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री मोनिका चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में परिवहन एवम संसदीय कार्य मंत्री अशोक कटारिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद गीता शाक्य बतौर अति विशिष्ट अतिथि रही।इस दौरान कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल भी मंच पर रहे।
सम्मानित होने वाली महिलाओं में अमेरिका आधारित कंपनी की डायरेक्टर मनीषा नायर से लेकर टोक्यो ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रियंका गोस्वामी, कृषि वैज्ञानिक तुलसी भारद्वाज, एलएलआरएम में डॉक्टर मेघा कुलश्रेष्ठ, प्रसिद्ध समाजसेवी अनीता राणा, योग के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाली प्रीति बंसल, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड से जल संरक्षण के कार्य पर सम्मानित अदिति चंद्रा, इंजीनियर्स, बैंक ऑफिसर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स जैसे नर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर्स, किसान आदि प्रत्येक क्षेत्र से महिलाओं को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक कटारिया ने सभी का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि " हम बचपन से पढ़ते आए है जहां नारियों को पूजा होती है वहां देवता वास करते हैं। यह इस देश की सोच है और जो देश की सोच है वही भारतीय जनता पार्टी की सोच है। हमारे घर की बहन बेटियां पहले हमारे मेरठ में सुरक्षित नहीं थी परंतु अब हमारी प्रत्येक महिला सुरक्षित है जिसका श्रेय हमारे देश के मुख्यमंत्री को जाता है।"
कार्यक्रम की अति विशिष्ट अतिथि गीता शाक्य ने कहा कि" हमारे देश की बहनों को लगातार मोदी जी की योजनाओं से लगातार लाभ मिल रहा है। हम ऐसे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री मिले है की किसी भी बहन को आज घबराने की जरूरत नहीं। कार्यक्रम की आयोजक महिला मोर्चा, भाजपा प्रदेश मंत्री मोनिका चौधरी ने कहा कि 25 क्षेत्रों से संबंधित 75 महिलाएं जिन्होंने अपने क्षेत्रों के माध्यम से समाज को नेतृत्व प्रदान कर हम सभी के लिए एक प्रेरणा के रूप में उभरी हैं। कार्यक्रम में बुलंदशहर जिला पंचायती अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ( महिला मोर्चा) अंजू वारियर ,क्षेत्रीय अध्यक्ष ( महिला मोर्चा) वर्षा कौशिक, व्यापार संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी नीरज मित्तल, स्वागत समिति के सदस्य अभिनव मित्तल, नितिन वर्मा, सुभांशु गौतम, संजीव जिंदल, राजेश खन्ना आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment