बिहार के मंत्री शाहनवाज हुसैन देखने पहुंचे


लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत स्थिर बनी हुई है। वह आईसीयू के स्टाफ और अपने परिवारजन से सांकेतिक भाषा में बातचीत भी कर रहे हैं। शुक्रवार को बिहार के मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन भी उन्हें देखने पीजीआई पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्याण सिंह के पोते को शुक्रवार को फोन कर पूर्व मुख्यमंत्री की सेहत का अपडेट भी लिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामना दी। उन्हें एसजीपीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में रखा गया है। क्रिटिकल केयर मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी यूरोलॉजी और एंडोक्राइन सर्जरी समेत 5 बड़े विभागों के विभागाध्यक्ष समेत डॉक्टरों की एक बड़ी टीम उनका ख्याल रख रही है। एसजीपीजीआई के निदेशक डॉक्टर आरके धीमन स्वयं उनकी सेहत का पल-पल का अपडेट ले रहे हैं।
डॉक्टर आरके धीमन ने बताया कल्याण सिंह की तबीयत स्थिर है और लगातार भर्ती होने के बाद से ही वह बेहतर हो रहे हैं। वह आईसीयू के स्टाफ और परिवारजनों से सांकेतिक भाषा में बातचीत भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत में भर्ती होने के बाद से काफी सुधार हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts