नई दिल्ली (एजेंसी)। भारोत्तोलक मीराबाई चानू टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर सोमवार को भारत लौट आईं। दिल्ली पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर उनका अनिवार्य आरटी-पीसीआर टेस्ट हुआ। एयरपोर्ट पर उनके सम्मान में लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इस बीच मणिपुर सरकार ने चानू को पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) नियुक्त करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने यह जानकारी दी है। भारत पहुंचने के बाद चानू ने कहा कि यह काफी चुनौतीपूर्ण था। हमने 2016 में तैयारी शुरू की और रियो ओलंपिक के बाद ट्रेनिंग पैटर्न में बदलाव किया। हमने (चानू और उनके कोच ने) हमने 5 साल त्याग करके टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने के लिए बहुत मेहनत की। हमारा सपना पूरा हुआ है। प्रतियोगिता में अपने चार सफल प्रयासों के दौरान चानू ने कुल 202 किग्रा (स्नैच में 87 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा) का वजन उठाया। चीन की झीहुई होउ ने कुल 210 किग्रा का वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता और एक नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया, जबकि इंडोनेशिया की विंडी केंटिका आइसा ने कुल 194 किग्रा उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
No comments:
Post a Comment