Gori Gupta

सेल्फ केयर के लिए कुछ बेहद अहम और छोटी बातें होती हैं। लेकिन हम उनकी ओर कभी ध्यान ही नहीं दे पाते हैं। पता नहीं कब कौन-सी चीज़ किस तरह की समस्या खड़ी कर दे? आजकल तो वैसे ही लोग कोरोना को लेकर परेशान हैं। खैर इसे छोड़िये अभी तो बात करते हैं फ्रिज में रखे हुए एग के बारे में। क्या आप भी अपने फ्रिज में एग रखते हैं? अच्छा तो आप हां में सर हिला रहे हैं। तो आपको ये बता दें कि फ्रिज में रखे अंडे आपकी सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। लंबे समय से फ्रिज में रखे अंडों में न तो फ्रेशनेस होती है और न ही वह आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक होते हैं। फ्रिज में रखे रहने से अण्डों में बैक्टीरिया का खतरा भी बढ़ जाता है। आइये इस बारे में आपको और जानकारी दें।

ठंडे तापमान में एग से खत्म होते हैं पौष्टिक तत्व
आप ये बात तो जानते ही हैं कि एग गर्म तासीर वाले होते हैं। इसलिए खास ठंड के मौसम में लोग इसे खाना पसंद करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है लोग स्वास्थ्य के लिए हर मौसम में अंडे खाते हैं। आपको बता दें कि फ्रिज में रखने से अंडे अच्छे नहीं रहते और उनमें मौजूद पौष्टिक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसलिए जब आपके पास फ्रिज में रखे एग को आप यूज़ करना चाहते हैं तो आपको पहले उसे रूम टेम्प्रेचर पर रखना चाहिए और फिर उसका इस्तेमाल करना चाहिए।
उबालने पर होता है एग के टूटने का डर
जब भी आप फ्रिज में रखे एग को तुरंत उबालने लगते हैं तो उनके टूटने की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि अंडे की शेल गर्म और ठंडे तापमान के साथ एकदम से सामंजस्य नहीं बैठा पाती है। इसलिए जब आप उन्हें तुरंत उबालने लगते हैं तो वो टूट जाते हैं। जब आप एग बनाने का मन बना रहे हों तो पहले उसे रूम टेम्प्रेचर पर रखें और फिर उन्हें बनायें या उबालें।
बैक्टीरिया बढ़ने से हो सकता है नुकसान
जैसा हमने आपको बताया कि अधिक समय तक फ्रिज में रखे एग में बैक्टीरिया बढ़ने की सम्भावना बढ़ जाती है। दरअसल बैक्टीरिया बनता अंडे के ऊपर है, लेकिन इसके अंदर जाने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। यही नहीं अंडे के साथ रखी दूसरी चीज़ों में भी बैक्टीरिया लगने की स्थिति बन सकती है। आपको बताने की ज़रूरत नहीं है कि बैक्टीरिया आपके शरीर को कितना नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप लगातार ऐसा कर रहे हैं तो आपको कोई गंभीर समस्या भी हो सकती है। इसलिए अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें।
फ्रेशनेस नहीं रहती एग में
यदि आप सोचते हैं कि कोई भी चीज़ फ्रिज में रखने से उसकी फ्रेशनेस बनी रहेगी तो आप गलत सोचते हैं। जी हां आपको बता दें कि आपको अण्डों को 1-2 दिन में इस्तेमाल कर लेना चाहिए। क्योंकि समय के साथ अण्डों की फ्रेशनेस खत्म होती जाती है। ये तो आप जानते ही हैं कि फ्रेशनेस खत्म होने से किसी चीज़ में पहले जैसी बात नहीं रह जाती है। और वैसे भी फ्रिज एक मशीन है कोई जादू का पिटारा नहीं।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts