बीते 24 घंटे में 4 हजार के करीब पहुंचा मौत का आंकड़ा
 42,015 नए संक्रमितों की हुई पहचान


नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े आज एक बार फिर बढ़े नजर आ रहे हैं। मात्र एक दिन में भारत में संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 3,998 पर पहुंच गया जिसमें महाराष्ट्र की अहम भूमिका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज सुबह यह आंकड़ा जारी किया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देशभर में 42,015 नए संक्रमितों की पहचान हुई और 3,998 मौतें दर्ज की गई हैं। बता दें कि देश भर में 24 घंटों के दौरान 36,857 लोग रिकवर हुए। देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 4,07,170 है जो कुल संक्रमण का 1.30 फीसद है वहीं देश में कोविड-19 रिकवरी रेट 97.36 फीसद रिकॉर्ड किया गया है। बीते 24 घंटों में देश भर में 1,040 सक्रिय मामले दर्ज किए गए।
मंत्रालय ने बताया कि अभी हर दिन आने वालेे संक्रमितों की दर 3 फीसद से कम बनी हुई है जो पिछले 30 दिनों से बरकरार है। अभी देश में 4,07,170 सक्रिय मामले हैं और अब तक कुल मरने वाले संक्रमितों का आंकड़ा 4,18,480 है। इस घातक संक्रमण से बचाव के लिए अब तक देश भर में 41,54,72,455 वैक्सीनेशन की जा चुकी है।
देश में 24 घंटों के दौरान 42,015 नए मामले मिले हैं जिसके बाद देश में अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,16,337 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र (Maharashtra) ने   कोविड आंकड़ों को अपडेट किया जिसके बाद राज्य में पॉजिटिव मामले 2,479 बढ़ गए और मृत्यु की संख्या 3,509 और बढ़ गई। इसी तरह बीते माह 9 जून को बिहार में भी पुरानी मौतों को जोड़ा गया था जिसके बाद देश में हुई मौतों का आंकड़ा 6,139 तक पहुंच गया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts