नयी दिल्ली।कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बदतर हो गई है और लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है लेकिन प्रशासन आंख पर पट्टी बांधे हुए है।

श्रीमती वाड्रा ने गुरुवार को ट्वीट किया, “पीएम साहब और सीएम साहब इसके लिए भी बधाई दीजिए कि यूपी में आपके कार्यकर्ताओं ने कितनी जगह बमबाजी, गोलीबारी, पत्थरबाजी की, कितने लोगों का पर्चा लूटा, कितने पत्रकारों को पीटा, कितनी जगह महिलाओं से बदतमीजी की।” उन्होंने कहा, “कानून व्यवस्था की आंख पर पट्टी बांधकर, लोकतंत्र का चीरहरण चल रहा है।”
 उन्होंने हिंसा का एक वीडिया साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पीएम साहब और सीएम साहब, इसके लिए भी बधाई दीजिए कि उप्र में आपके कार्यकर्ताओं ने कितनी जगह गोलीबारी और पत्थरबाजी की, कितने लोगों का पर्चा लूटा, कितने पत्रकारों को पीटा और कितनी जगह महिलाओं से बदतमीजी की।’’   

No comments:

Post a Comment

Popular Posts