रात हुई बारिश ने दी गर्मी से राहत 

मेरठ। पश्चिमी उप्र में मौसम का रुख अब दोबारा बदल गया है। आसमान में काले बादलों की आवाजाही से आज मौसम कुछ सुहाना है। रात में हुई बारिश के साथ मानसून ने वेस्ट में दस्तक दे दी है। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं उमस में कमी आई है तो सुबह ठंडी हवाएं वातावरण में अपनी उपस्थिति घोल रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख दोबारा बदलेगा और उमस से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार हैं। जुलाई का आधा समय अब बीतने की ओर है, ऐसे में मौसम का रुख भी धीरे धीरे अब ठंड की ओर होने लगेगा। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि इस सप्‍ताह वातावरण में नमी का स्‍तर बढ़ा या लोकल हीटिंग का असर हुआ तो चक्रावाती बारिश भी करा सकते हैं।
आज शुक्रवार की सुबह वातावरण में गर्मी का असर बेअसर साबित हुआ। मौसम का रुख बेहतर होने से ठंडी हवाएं भी चलीं माना जा रहा है कि इसका असर दो तीन दिनों तक और बना रहेगा। वहीं गुरुवार को हुई बारिश के बाद उमस से राहत मिली है जबकि उम्‍मीदों के अनुसार ही मौसम का रुख अब धीरे बदलाव की ओर है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बारिश होने के बाद मौसम का रुख भी बदलेगा और उमस से राहत के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद अगस्‍त से वातावरण में दिन प्रतिदिन ठंडक घुलती जाएगी और अगस्‍त के अंत तक तापमान में और कमी आती जाएगी। 
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से दो डिग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य रहा। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 71 और न्‍यूनतम 68 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में पूर्वांचल में बादलों की मामूली सक्रियता बनी हुई है जबकि दक्षिण में बादलों की अधिकता है। मौसम विज्ञानी इस पूरे सप्‍ताह बादलों की सक्रियता का अंदेशा जता रहे हैं। मानसून की दस्तक से जहां अब लोगों ने गर्मी से निजात पाने की उम्मीद जताई है वहीं तापमान में अब भारी कमी आने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts