मेरठ । शनिवार को ब्लाक प्रमुख पद के लिए चुनाव में मेरठ और सहारनपुर मंडल के अधिकांश ब्‍लाकों में कमल खिलने से भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई।
ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए शनिवार को मेरठ और आसपास के जिलों में मतदान हुआ। बी‍डीसी प्रत्‍याशी से लेकर उम्‍मीदवारों ने वोट डाला। तीन बजे तक की वोटिंग के बाद मतगणना हुई। इस दौरान कई जगहों पर हंगामा झड़प की घटनाएं देखने को मिली। बागपत में फर्जी वोट डालते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया गया। वहीं मुजफ्फरनगर में भाकियू-भाजपा की झड़प हुई।
इसके अलावा सहारनपुर में पुलिस से नोकझोंक की घटनाएं हुईं। मेरठ में 12 ब्‍लाकों में से छह सहारनपुर में छह ब्‍लाकों, मुजफ्फरनगर पांच ब्‍लाकों, बागपत में तीन ब्‍लाक, बिजनौर में पांच ब्‍लाक, बुलंशहर में सात व शामली में तीन ब्‍लाक में चुनाव हुआ। शाम तक सभी सीटों के रिजल्‍ट भी आ गए। बुलंदशहर में चार सीट पर निर्दलीय व तीन पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई है। मुजफ्फरनगर में नौ में से सात पर भाजपा विजयी हुई। बागपत में भाजपा के चार और एक निर्दलीय को जीत हासिल हुई। वहीं सहारनपुर में पांच ब्‍लाकों पर भाजपा का कब्‍जा रहा। दूसरी ओर बिजनौर में 10 ब्‍लाकों पर भाजपा विजयी रही और शामली में शामली में चार ब्लाक प्रमुख सीटों पर कमल खिला है।
बुलंदशहर में चार सीटों पर निर्दल और तीन सीटों भाजपा ने जीत दर्ज की।  मुजफ्फरनगर में ब्लाक प्रमुख के चुनाव में नौ में से सात सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। बुढ़ाना में रालोद, सपा व कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी पाल्लो देवी और खतौली से निर्दलीय संजो देवी ने जीत हासिल की। हालांकि संजो देवी के पति गौतम गुर्जर सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम के करीबी हैं।
सहारनपुर में पांच ब्‍लाकों पर भाजपा का कब्‍जा हुआ। सहारनपुर में ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में शनिवार को हुए मतदान व मतों की गिनती के बाद परिणाम घोषित कर दिये गए। चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत का परचम लहराते हुए 6 में से 5 ब्लाकों में शानदार जीत हासिल की है।
बिजनौर जनपद में ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में भाजपा ने अपना परचम लहराया। 11 ब्लाकों में से 10 ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई।  शामली जिले के पांच ब्लाक क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी ने चार सीट पर कमल खिलाया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts