राम रहीम से मुलाकात पर लगी रोक

गुरुग्राम (एजेंसी)। अपनी ही दो साध्वियों से यौन शोषण और एक पत्रकार के मर्डर मामले में सजा काट रहे राम रहीम के साथ मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को तगड़ा झटका लगा है। उनको राम रहीम से मिलने से रोक दिया गया है। उनका अटेंडेंट का पास भी रद कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि जेल प्रशासन की अपत्ति पर अटेंड पास रद किया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, इलाज के लिए गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती राम रहीम की कोरोना रिपोर्ट फिर से नेगेटिव आने के बाद अब कमरा बदल दिया गया है। राम रहीम को अब मेदांता अस्पताल की 15वीं मंजिल के कमरा नंबर 4421 में शिफ्ट किया गया है। सुनारिया जेल प्रशासन की आपत्ति पर गुरुमीत की देखरेख करने के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा अटेंडेंट पास रद कर दिया गया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts