मेरठ। मेरठ की बेटी प्रियंका गोस्वामी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में छा गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में कहा कि प्रियंका का जीवन बहुत सीख देता है।

        प्रियंका के पिता बस कंडक्टर हैं। परिवार बहुत संपन्न भी नहीं है, मगर प्रियंका का हौसला सराहनीय है। पीएम ने कहा कि प्रियंका को बचपन से ही वो बैग पसंद था, जिसमें खिलाड़ी मेडल रखकर ले जाते थे। बस मेडल वाला वो बैग ही प्रियंका को आज टोक्यो तक ले जा रहा है। उस बैग को पाने का आकर्षण ही प्रियंका को रेस वॉकिंग प्रतियोगिता तक ले गया। आज प्रियंका इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टोक्यो ओलंपिक जा रही हैं। मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मन की बात को लाइव दिखाया गया। रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात का मेरठ में विशेष आयोजन किया गया। सांसद, विधायक व खिलाड़ी पीएम के मन की बात सुनते रहे। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खिलाड़ियों ने भी इसे सुना। स्टेडियम में सांसद राजेंद्र अग्रवाल सहित आरएसओ व स्टेडियम में अभ्यास करने वाले सभी खिलाड़ियों को यह आयोजन लाइव दिखाया गया। जैसे ही पीएम ने प्रियंका का नाम लिया तो खिलाड़ियों ने ताली बजाकर गर्व का अनुभव किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts