अभिमान व शनाया विनर व अरिहन्त फर्स्ट रनर्स अप बने


मेरठ। अथर्व ग्रुप द्वारा आनलाईन आयोजित कराए गए मिस्टर एंड मिस माॅडल ऑफ द ईयर 2021 काॅम्पिटिशन के बाद अब 8 वर्ष तक के बच्चों का किड्स माॅडल ऑफ द ईयर 2021 माॅडलिंग काॅम्पिटिशन आयोजित किया गया। जिसमें 23 बच्चों ने प्रतिभाग किया। डायरेक्टर श्वेता त्यागी व आर्गेनाईजर विकास शर्मा ने बाताया कि अथर्व ग्रुप द्वारा ऑनलाइन काॅम्पिटिशन पूरी तरह निःशुल्क कराए जा रहे हैं।



सोशल साईट्स पर बच्चों की प्रतिभा को देखते हुए 8 वर्ष तक के बच्चों का माॅडलिंग काॅम्पिटिशन कराया गया। इस काॅम्पिटिशन में दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, देहरादून, रूड़की, सहारनपुर व नोएडा के बच्चों ने हिस्सा लिया। काॅम्पिटिशन में दिल्ली के अभिमान अरोड़ा व शनाया नेगी विनर व मेरठ के अरिहन्त सिंह फर्स्ट रनर्स अप रहे। विकास शर्मा ने बताया कि विजेताओं को उपहार, ट्राॅफी, सर्टिफिकेट भी दिए गए। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के बाद विजाताओं के लिए पाॅर्टफोलियो व कलेन्डर शूट भी कराया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts