मेरठ। दिल्ली से देहरादून या फिर हरिद्वार जाने के लिए एक जुलाई से सफर महंगा हो जाएगा। अपने निजी वाहन से जाए या फिर रोडवेज की बस से बढ़ा हुआ किराया तो देना ही होगा। ये बढ़ा हुआ किराया टोल के रूप में होगा। एनएचएआई ने टोल टैक्स की बढ़ी दरें लागू कर दी हैं। जो कि एक जुलाई से प्रभावी होगी। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले साल एनएचएआई ने टोल टैक्स की दरें नहीं बढ़ाई थी। लेकिन इस बार एनएचएआई ने कुछ दिन पहले ही टोल टैक्स की दरों को बढ़ाने के संकेत दिए थे। इन संकेत के बाद टोल प्लाजा के अधिकारी एनएचएआई के निर्देशों का इंतजार कर रहे थे। शनिवार की रात एनएचएआई ने नई दरें लागू कर दी। जो कि एक जुलाई से प्रभावित होगी। एक जुलाई से अब दिल्ली से देहरादून या हरिद्वार जाने के लिए सिवाया टोल पर बढ़ी दर से टैक्स देना होगा। एनएचएआई ने इस बार भी पांच से 40 रुपये की वृृद्धि की है। हालांकि लोकल वाहन चालकों को राहत दी गई है। इस वर्ष भी स्थानीय वाहन चालकों से 20 रुपये की दर ही रहेगी। 
वाहन                          पुरानी दर       नई दर 
कार जीप वैन                     85            95
हल्के वाणिज्य वाहन         155           165
ट्रक व बस                       310           335
मल्टी एक्सल वाहन          500            540

No comments:

Post a Comment

Popular Posts