नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार बन रही है। इस बीच नंदीग्राम विधानसभा सीट से बड़ी खबर सामने है। नंदीग्राम से बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी को 1622 वोटों से हरा दिया है। हालांकि, पहले खबर आई थी कि सीएम ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी को 1200 मतों से हरा दिया है, लेकिन बाद में यह खबर गलत निकल गई। 
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर सीएम ममता बनर्जी और बीजेपी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस सीट पर दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अंत में सीएम ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से हार स्वीकारते हुए कहा कि वह चुनाव आयोग के खिलाफ कोर्ट जाएंगी।
भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर ममता बनर्जी के हार की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम से हार गई हैं। भाजपा के शुवेंदु अधिकारी 1,622 मतों से जीत गए हैं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts