लखनऊ। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 7735 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 17,668 लोग इसके संक्रमण से उबरे हैं। 24 घंटे में 172 लोगों की मौत भी हुई है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को नए संक्रमितों की संख्या की 1010 की बढ़ोतरी हुए है जबकि लम्बे समय बाद मृतकों की संख्या दो सौ के नीचे आई है। अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल मिलाकर 1,25,00,000 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसके साथ ही 33 लाख लोगों को दूसरी डोज भी दी गई है। 23 जि़लों में 18 से 44 वर्ष के अब तक 8,52,000 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts