लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ  प्रवक्ता मनोज मिश्र का पिछली रात निधन हो गया। कोरोना होने के बाद मिश्र को  कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उपचार के दौरान दिल का दौरा पड़ने से बीती रात 2:30 बजे उनकी मृत्यु हो गयी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने लगातार चार बार के प्रवक्ता रहे मनोज मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री और तमाम मंत्रियों ने भी मनोज मिश्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
बता दें कि मनोज मिश्र पेशे से प्रोफेसर थे और डीएवी कॉलेज में कार्यरत रहे। मनोज मिश्र अपने पीछे अपनी पत्नी, बेटा, बहू और एक बेटी को छोड़ गए। मनोज मिश्र की मृत्यु के पूर्व उनके शुभचिंतक उनके प्लाज्मा की कमी को दूर करने के लिए सहायता मांग रहे थे। इस सन्देश को सोशल मीडिया पर भी भेजा गया था। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts