दिए मतगणना की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश
मेरठ। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के लिए जनपद मेरठ के सामान्य प्रेक्षक बनाए गए अधर किशोर मिश्रा ने आज मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने रिपोलिंग स्थल जानी खुर्द का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतगणना समय से प्रारंभ कराई जाए वह उसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाए।

सामान्य प्रेक्षक अधर किशोर मिश्रा ने आज जानी खुर्द के सी एल एम इंटर कॉलेज, ब्लॉक रोहटा के शालिग्राम शर्मा इंटर कॉलेज व ब्लॉक सरधना के सेंट चाल्र्स इंटर कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया ।उन्होंने जालियों को मजबूत करने, मतगणना अभिकर्ता व कार्मिकों के लिए मतगणना के लिए बने कमरों में जाने के लिए अलग-अलग रास्तों का प्रयोग करने के लिए निर्देशित किया ।उन्होंने निर्देशित किया कि मतगणना समय से प्रारंभ कराई जाए तथा उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।उन्होंने निर्देशित किया कि मतगणना के बाद मतपत्रों को व्यवस्थित ढंग से रखने के लिए बॉक्स की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने कहा कि कोविड.19 के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार मतगणना कराई जाए।सामान्य प्रेक्षक अधर किशोर मिश्र ने ब्लॉक जानीपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय किशोरी में कराई जा रही रिपोलिंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां सभी व्यवस्थाओं व सुरक्षा व्यवस्था को सही पाया। इस अवसर पर तहसीलदार न्यायिक मेरठ सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे ।
No comments:
Post a Comment