कासगंज।  सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत की पत्नी का सोमवार को तड़के निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थी। इनका उपचार आगरा के निजी चिकित्सालय में जारी था। बीती रात हालत बिगड़ी और सुबह इनका निधन हो गया। 
  सप्ताह भर से विधायक की पत्नी कमलेश देवी कोरोना संक्रमित थी। इनका उपचार अलीगढ़ में जारी रहा, लेकिन यहां हालत में सुधार न होने के कारण इन्हें आगरा ले जाया गया। यहां बीते दिनों से ऑक्सीजन लेवल डाउन हो गया था। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उपचार जारी रहा रविवार को इनकी हालत अचानक बिगड़ गई। इंटरनेट मीडिया पर विधायक ने प्लाज्मा डोनेट करने के लिए मैसेज डाला। प्लाज्मा का इंतजाम भी हुआ लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। 
 मृतक कमलेश देवी कासगंज ब्लॉक की प्रमुख भी रही हैं। इनके निधन पर जिले की भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई है। इंटरनेट मीडिया पर श्रद्धांजलि देने वालों के लगातार मैसेज प्रसारित हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी सहित अन्य भाजपाइयों ने भी श्रद्धांजलि दी है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts