मेरठ। बृहस्पतिवार की सुबह पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में गृह कलह के चलते बीएसएफ के जवान ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक एकता नगर निवासी 60 वर्षीय राकेश सिंह बीएसएफ में कार्यरत थे। परिवार के लोगों के मुताबिक वर्ष 2009 में राकेश का रिटायरमेंट हुआ था। बताया जाता है कि बुधवार को राकेश का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह राकेश की पत्नी उनके कमरे में पहुंची तो राकेश ने कुछ देर बाद चाय पीने की बात कहते हुए पत्नी को वापस भेज दिया। इसके कुछ देर बाद राकेश की पत्नी दोबारा उनके कमरे में गईं तो राकेश का शव तहमद के सहारे पंखे से झूल रहा था। यह नजारा देखते ही महिला के होश उड़ गए। महिला की चीख-पुकार सुनकर एकत्र हुए घर के अन्य लोगों ने आनन-फानन में राकेश के शव को फंदे से उतारा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम देवेश शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts