लखनऊ। उप्र सूचना आयोग ने द्वितीय अपीलों व शिकायतों की सुनवाई 15 मई तक स्थगित कर दिया है। बुधवार को यह जानकारी आयोग के सचिव जगदीश प्रसाद ने दी। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के लगातार बढ़ते प्रकोप एवं उत्तर प्रदेश सूचना आयोग के कुछ कार्मिकों को कोविड-19 संक्रमण से ग्रसित होने के कारण 30 अप्रैल से 15 मई तक द्वितीय अपीलों एवं शिकायतों की सुनवाई स्थगित रखने का निर्णय लिया गया था। अब इसे स्थगन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पक्षकार पूर्व निर्गत निर्देशों के अनुरूप अग्रिम आदेशों तक आयोग में लम्बित द्वितीय अपीलों व शिकायतों से संबंधित प्रपत्र आयोग के ई-मेल webmaster.upic@gmail.com पर प्रेषित कर सकते हैं। वहीं, आयोग के गेट नं 02 पर रखे बाक्स में भी संबंधित प्रपत्रों को रखा जा सकता है। इस अवधि में सभी पक्षकारों के आयोग में प्रवेश पर पूर्णतया प्रतिबन्ध रहेगा।
No comments:
Post a Comment