परिजनों में  छाया शोक का माहौल 


चंडीगढ़।  पंजाब के मोगा के नगर बाघा पुराना के समीप गुरुवार-शुक्रवार रात्रि करीब एक बजे मिग 21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में गंभीर रूप से मेरठ के पायलट अभिनव चौधरी की मौत की खबर है। भारतीय हवाई सेना ने इसकी पुष्टि की है।
हादसा उस समय हुआ जब मिग 21 लुधियाना के हलवारा स्टेशन से राजस्थान के सूरतगढ़ जा रहा था। मध्य रात्रि के बाद जहाज गिरने से इलाके में जोरदार धमाका हुआ। गाँव लंगेआना खुर्द के करीब हुई इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच गए और इसकी सूचना सम्बंधित विभागों को दी गई।
मिग 21 हादसे में बेहद गंभीर रूप से घायल पायलट अभिनव चौधरी की मौत की खबर है। उपलब्ध सूचना के मुताबिक प्रशिक्षण के तहत अभिनव चौधरी ने राजस्थान के सूरतगढ़ से मिग 21 की उड़ान भरी थी। बाद में जहाज़ में आग लग गई और यह हलवारा स्टेशन के करीब मोगा के गाँव  लंगेआना खुर्द के करीब दुर्घटनाग्रस्त कर गिरा।
 मेरठ के गंगासागर कॉलोनी निवासी फायटर पायलट अभिनव चौधरी मूल रूप से बागपत के पुसार गांव में रहने वाले थे। उनका परिवार लंबे समय  से मेरठ में रह  रहा है। साल २०१९ में अभिनव चौधरी ने शादी में दहेज  को ठुकरा दिया था। सुसराल वालों ने काफी दबाव बनाया तो अभिनव ने एक रूपया दहेज के रूप में लिया। इसके बाद पूरे देश में उनकी काफी चर्चा हुई।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts