ईरान से क्रूड ऑयल खरीद होगी शुरू

 

New Delhi । अमेरिकी पाबंदियों में ढील मिलते ही भारत ईरान से कच्चा तेल खरीदना शुरू कर देगा। इससे भारत को क्रूड ऑयल के अपने आयात को डायवर्सिफाई करने में मदद मिलेगी।
तेल के अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत के लिए माकूल माहौल होने के संकेत मिल रहे हैं। भारत जल्द ही ईरान से कच्चा तेल खरीदना फिर से शुरू करेगा। अमेरिकी पाबंदियों में ढील मिलते ही भारत ईरान से कच्चा तेल खरीदना शुरू कर देगा। इससे भारत को क्रूड ऑयल के अपने आयात को डायवर्सिफाई करने में मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी प्रतिबंधों से ढील मिलते ही ईरान से तेल खरीदना शुरू करेगा भारत
बता दें कि ईरान परमाणु समझौते को दोबारा पटरी पर लाने के लिए अमेरिका और दुनिया के अन्य देशों की वियना में बैठक चल रही है। अमेरिकी सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के बाद 2019 के मध्य से भारत ने ईरान से कच्चे तेल का आयात रोक दिया था। वहीं अब भारत सऊदी अरब के अलावा कई और विकल्पों पर विचार कर रहा है। ईरान से तेल आते ही न केवल भारत के बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम कम होंगे। बल्कि आयात के दूसरों श्रोतों पर भी फर्क पड़ेगा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts