उपचाराधीन के कमरे में जाएं तो ट्रिपल लेयर वाला मेडिकल मास्क पहनें : सीएमओ

 

मेरठ, 30 अप्रैल2021 । कोरोना से छुटकारा पाने के लिए यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम खुद जागरूक रहें, समझदारी के साथ इससे लड़ें और जीत भी हासिल करें। ऐसे कई लोग हैं, जो पूरी हिम्मत के साथ इससे मुकाबला कर रहे हैं और उसे मात भी दे रहे हैं। वहीं इस समय कुछ लोग होम आइसोलेशन में भी हैं। लेकिन इस दौरान कुछ बातों का विशेषतौर पर ध्यान रखने की जरूरत है। होम आइसोलेशन के दौरान अपने कमरे में ही रहें और घर के दूसरे कमरों में न जाएं। साथ ही चीजों को छूने से बचें, जिससे घर के अन्य सदस्यों के कोरोना की चपेट में आने का खतरा कम हो सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ  अखिलेश मोहन ने बताया कोविड 19 के दृष्टिगत जनपद में कुल 1249 केस एक्टिव हैं, जिसमें 5789 होमआइसोलेशन में हैं। इसके अतिरिक्त  एल 3 ,एल 2 एल 1 अस्पताल में भर्ती लोगों का चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया होमआइसोलेशन में सैनिटाइजेशन, शौचालयों की सफाई एवं बेडशीट आदि भी नियमित रूप से बदलना जरूरी है। इसके अलावा होम आइसोलेट व्यक्तियों से कोविड.19 प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा उपचाराधीन ठीक हो सकें और परिवार का कोई अन्य सदस्य प्रभावित न हो, इसके लिए भी जागरूकता जरूरी है।
उन्होंने बताया अगर कोई व्यक्ति होम आइसोलेशन में है तो इस बात का जरूर ध्यान रखे कि घर के बुजुर्गों और बच्चों के संपर्क में बिल्कुल भी न आए, क्योंकि आपके परिवार की सुरक्षा आपके हाथों में है। इसलिए इस बात का अवश्य ध्यान रखें। होम आइसोलेशन में मरीज का कमरा अलग होना जरूरी है। उसका बिस्तर व खाने की प्लेट इन सबको अलग रखें। यदि कोई व्यक्ति उपचाराधीन के संपर्क में आता है तो उसे अच्छी तरह से अपने हाथों को धोना चाहिए। मरीज के कमरे में जाएं तो ट्रिपल लेयर वाला मेडिकल मास्क जरूर पहनें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts