शेयर की बोल्ड थ्रोबैक तस्वीर


Mumbi ।  एक्ट्रेस  प्रियंका चोपड़ा ने खुद की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीर काफी पुरानी है जिसमें पीसी को आप सफेद रंग की ब्रा टॉप और एक पैंट के साथ देख सकते हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी ड्रेस के लिए अपने प्यार को भी जाहिर किया है। इसके अलावा ये प्रियंका की काफी पुरानी पिक हैं जिसमें वह काफी अलग भी दिखाई पड़ रही हैं। तस्वीर में अभिनेत्री सीधे कैमरे में देख रही है। ऐसा लग रहा है कि फोटो फिल्म इंडस्ट्री में प्रियंका के शुरुआती दिनों के दौरान ली गई थी। उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि मैं 19 साल की उम्र में भी शर्मीली नहीं थी। 
प्रियंका चोपड़ा अपने  की हाल ही में एक किताब रिलीज हुई है जिसका टाइटल अनफिनिश्ड हैं। किताब को लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रही हैं, जिसे लेकर इस समय प्रियंका चोपड़ा काफी खुश हैं। जमशेदपुर से आयी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपना एक नाम बनाया, इसके बाद हॉलीवुड में सफलता हासिल की। हालाँकि, प्रियंका की यात्रा आसान नहीं रही है। अनफिनिश्ड में, अभिनेत्री ने अपनी लगभग दो दशक लंबी सिनेमाई यात्रा से कई अंतरंग और चौंकाने वाले क्षणों का उल्लेख किया।

स्टार ने खुलासा किया कि अपने करियर की शुरुआत के दौरान, उन्होंने बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म हासिल की थी, जिसके लिए उन्हें एक गाना करने के लिए कहा गया था जिसमें उन्हें धीरे-धीरे अपने कपड़े उतारने थे। इस गाने को करने में प्रियंका सहज महसूस नहीं कर रहीं थी। प्रियंका ने निर्देशक को सुझाव दिया था कि इस शॉट के लिए वह अपने अंदर कई सारे कपड़े पहनना चाहती हैं ताकि वह गाने में धीरे-धीरे करके उतरे। इस सुझाव को निर्देशन ने मामने से इंकार कर दिया था।  
किसी का नाम लिए बगैर, प्रियंका चोपड़ा लिखती हैं, "निर्देशक ने मुझे अपने स्टाइलिस्ट से बात करने का सुझाव दिया, इसलिए मैंने उन्हें फोन किया और स्थिति के बारे में संक्षेप में बताया, फिर फोन पर निर्देशक को पास किया गया। मेरे सामने खड़े होकर निर्देशक ने कहा " जो कुछ भी हो चढ्ढी दिखनी चाहिए वरना लोग फिल्म में क्या देखने आएंगे। (कुछ भी हो, पैंटी देखी जानी चाहिए। नहीं तो लोग फिल्म देखने क्यों आएंगे?) प्रियंका ने यह भी उल्लेख किया कि उस समय सलमान खान थे जो उनके बचाव में आये थे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts