मेरठ। जिले के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर द्वारा महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद जहां पीड़िता ने देहली गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं आरोपी फरार है। जानकारी के मुताबिक शहर के रहने वाले एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की बेटी जिले के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। बताया जाता है महिला डॉक्टर नाइट की शिफ्ट में ड्यूटी पर थी। इसी दौरान उसके साथ काम करने वाले विवेक नाम के डॉक्टर ने महिला डॉक्टर को चॉकलेट देते हुए प्रपोज किया। महिला डॉक्टर ने इनकार किया तो आरोपी डॉक्टर जबरदस्ती पर उतारू हो गया। आरोप है कि डॉक्टर ने लेबर रूम की कुंडी अंदर से बंद कर ली। इसके बाद महिला डॉक्टर के साथ जबरदस्ती की कोशिश की। बदहवास महिला डॉक्टर शोर मचाती हुई बाहर भागी और स्टाफ को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बुधवार को थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं जिला अस्पताल के अधिकारियों ने भी आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
No comments:
Post a Comment