लखनऊ। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-812 सवा घंटे की देरी से उड़ान भर सकी है। इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई-5004 बीस मिनट, इंडिगो की 6ई-306 पौन घंटा, इंडिगो की एक अन्य उड़ान 6ई-769 पौने दो घंटे लेट रही है। वहीं, दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की एआई-811 डेढ़ घंटे देरी से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड कर सकी है। 
इसी तरह से लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की 6ई-5342 एक घंटे 43 मिनट लेट रही है। जबकि इंडिगो की 6ई-5012 आधे घंटे और मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-5011 एक घंटे देरी से पहुंची। लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की 6ई-6232 एक घंटे 20 मिनट तथा चंडीगढ़ से लखनऊ आने वाली 6ई-2409 पौन घंटा देरी की शिकार हुई है। लखनऊ से बेंगलूरू जाने वाली इंडिगो की 6ई-6389 दो घंटे 26 मिनट तथा बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-451 चार घंटे की देरी से अमौसी  एयरपोर्ट पहुंची है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts