प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका थी मरने वाली

-  पति पर हत्या का आरोप लगाकर मायके वालों ने दी तहरीर

- पुलिस ने टेंट कारोबारी को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी


मेरठ। शास्त्रीनगर क्षेत्र के सेक्टर-2 की रहने वाले टेंट कारोबारी की शिक्षिका पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं शिक्षिका के परिजनों ने पति और ससुरालियों पर  हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिक्षिका के मायकों वालों के हंगामे के बाद पुलिस ने पति संजय लूथरा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  
 चंदा अरोड़ा (40) पत्नी संजय लूथरा की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव बेड पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि शव पर गंभीर चोटों के निशान भी हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

संजय लूथरा की पंचशील कालोनी में लूथरा टेंट का कारोबार है।  उनकी पत्नी चंदा मुजफ्परनगर के खतौली विकासखंड के लोहड्डा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बतौर सहायक अध्यापिका कार्यरत थीं। मूलरूप से खतौली, अशोका मार्केट के रहने वाले ओमप्रकाश की पुत्री चंदा की शादी तकरीबन 9 साल पहले संजय हुई थी। दोनों से एक पुत्र भी है, जो तीसरी कक्षा में पढ़ता है। मायके वालों का यह भी आरोप है कि संजय का किसी से अवैध संबंध है, जिसकों लेकर दोनों के बीच अक्सर तनाव बना रहता था।
 पुलिस का कहना है कि शव पर चोटों के निशान हैं, इससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। फिलहाल हर ऐंगिल पर जांच की जा रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कोई स्थिति साफ होगी। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच के लिए पति संजय लूथरा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
 
पति आए दिन करता था मारपीट
मेरठ। पड़ोसियों और मायके वालों की मानें तो संजय लूथरा के चंदा के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। वह चंदा के साथ आए-दिन मारपीट करता था। चंदा के पिता ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि संजय का एक महिला के साथ अवैध संबंध है, चंदा इसका हमेशा विरोध करती थी। इसके चलते संजय उसे बुरी तरह से मारता-पीटता रहता था। साथ ही उसकी जीवन बीमा की मोटी पालिसी भी करा रखी थी। आरोप लगाया कि पालिसी का मोटा पैसा हड़पने के लिए उसकी हत्या कर दी।
शरीर पर दिख रहे गंभीर चोटों के निशान
मृत चंदा लूथरा के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान दिख रहे हैं। इससे लगता है कि उसके साथ मार-पीट की गई है। मायकेवालों का आरोप है कि संजय की मारपीट से तंग होकर चंदा ने पहले भी कई बार 112 नंबर पर काल करके पुलिस को भी जानकारी दी थी। साथ ही दोनों के रिश्ते ठीक करने के लिए कई बार पंचायत भी की गई थी। चंदा की बहन ज्योति रहेजा का कहना है कि कल शनिवार को चंदा उसे मुजफ्फरगर छोड़ कर मेरठ वापस लौट आई थी। उस वक्त भी चंदा काफी गुमशुम सी लग रही थी। ज्योति ने सीधा आरोप लगाया कि अवैध संबंधों में बाधक बनने पर संजय ने उसकी बहन चंदा की हत्या कर दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts