वीएम सिंह और गौरव टिकैत की अगुवाई में मनाई गई लोहड़ी

असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाने की तैयारी


गाजियाबाद, 13 जनवरी। यूपी गेट (गाजीपुर बार्डर) पर किसानों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। दिन भर मंच से आंदोलनकारी संबोधन करते रहे और शाम को पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर लोहड़ी मनाई। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक कृषि कानून रद्द नहीं हो जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने बुधवार को फिर दोहराया कि वे सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई समिति से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने समिति में रखे गए लोगों को कृषि कानूनों के पैरोकार बताते हुए समिति के सामने पेश न होने की बात कही है।  किसान नेताओं की ओर से समिति में कृषि विशेषज्ञों और रिटायर्ड जज को शामिल करने की मांग की गई है। दूसरी ओर किसान गांव-गांव जाकर आंदोलन को मजबूत करने में लगे हैं। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस परेड में जाने की तैयारियां भी की जा रही हैं।

किसान नेताओं का कहना है कि किसी भी हाल में वे आंदोलन की मांगों से पीछे हटने नहीं हटने वाले। उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल किसानों को अब और ज्यादा सचेत होकर रहने की जरूरत है। असामाजिक तत्वों के सहारे आंदोलन को तोड़ने का प्रयास किया जा सकता है। इसके अलावा असामाजिक तत्व खुद भी मौके का फायदा उठाने का कुप्रयास कर सकते हैं। आंदोलन से असामाजिक तत्वों को नहीं खेलने दिया जाएगा। गाजीपुर आंदोलन समिति के सदस्य जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि आंदोलन स्थल पर निगरानी बढाने के लिए सीसीटीवी लगाने की तैयारी की जा रही है।
वीएम सिंह और गौरव टिकैत की अगुवाई में मनाई लोहड़ी
किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर ही लकड़ियों में आग लगाकर लोहड़ी मनाई और  इसमें कृषि कानूनों की प्रतियां भी जलाईं। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर जादौन ने कहा कि किसानों नए कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जबकि तक सरकार इन कानूनों को रद्द नहीं करेगी, किसान अपने घर नहीं जाएंगे।
यह किसान रहे अनशन पर 
यूपी गेट पर रोजाना 11 किसानों के 24 घंटे तक अनशन पर रहने का क्रम जारी है। बुधवार को त्रिलोचन सिंह पीलीभीत, हरनेंदर सिंह पीलीभीत, सुरजीत सिंह गदरपुर, सुरेंद्र सिंह बुलंदशहर, बच्चू सिंह बुलंदशहर, देवेंद्र सिंह मेरठ, कृष्ण कुमार बुलंदशहर, हर प्रसाद सिंह बुलंदशहर, मनोज शिशौदिया कासगंज, सुखिंदर सिहं सुल्तानपुर और गोपाल मुजफ्फर 24 घंटे के अनशन पर रहे। गुरूवार को फिर दूसरे 11 किसान अनशन शुरू करेंगे। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts