मौसम विभाग की कडाके की ठंड की चेतावनी 


मेरठ। अचानक मौसम के मिजाज में आये बदलाव ने महानगरवासियों के होश ठिकाने लगा दिये हैं। ठंड से पूरा शहर कांप रहा है। पिछले 48 घंटे में आये इस बदलाव को देख कर ऐसा लग रहा है कि जैसे ठंड की चादर ने मेरठ को लपेट लिया है। पिछले 48 घंटे में शहर के तापमान में तेजी से गिरावट आयी है। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 8ः5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गयाए जो न केवल स्वाभाविक से तीन डिग्री कम है।मेरठ से अधिक न्यूनतम तापमान तो शिमला का रहा। जहां तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह इस मौसम में सबसे ठंडे दिन का रिकॉर्ड भी बन गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक कमी आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि आगामी 10 दिसंबर के बाद ठंड अपने पूरे तेवर में होगी। दिसंबर और जनवरी दो महीने में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक जा सकता है। उन्होंने बताया कि तापमान पिछले सालों का रिकार्ड तोडे़गा।
पूरा मेरठ ठंड की आगोश मेंमोदीपुरम कृषि विवि स्थित मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल शहर का तापमान ऐसा ही बना रहेगा। अर्थात अभी लोगों को कड़ाके की इस ठंड से छुटकारा मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने इससे भी जबरदस्त ठंड की आशंका जताई है। 
आने वाले कुछ दिनों में मेरठ और वेस्ट यूपी में बर्फीली हवा की आशंका जताते हुए सावधानी जारी की है। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों की रफ्तार पर कोहरे का असर काफी दिखाई दिया। वाहन चालक वाहनों की लाइट के सहारे हाईवे पर चलते नजर आए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts