200 मिनट मेरठ में रहेगे सीएम योगी आदित्य नाथ 

 

मेरठ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज कृषि विवि में लाईब्रेरी व कृषि प्रदर्शनी आयोजित होने वाले  कार्यक्रम को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अफसर कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मोदीपुरम स्थित कृषि विश्वविद्यालय पहुंचकर पुलिस अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने किसान संगठनों और आंदोलन का समर्थन करने वाले राजनीतिक और अन्य दलों के नेताओं पर भी पैनी नजर लगा दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फाइनल कार्यक्रम शुक्रवार को मेरठ पुलिस और प्रशासन को मिल गया। इसी के मुताबिक पुलिस ने भी सुरक्षा बंदोबस्तों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में 3घ्ंाटे 20 मिनट रहेगे। मुख्य कार्यक्रम सरदार वल्लभाई पटेल कृषि विवि में केन्द्रीय पुस्तकालय उद्घटान के साथ एवं कृषि विवि में लगनी वाली तीन दिवयीय कृषि प्रर्दशनी के साथ विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। ेइसके साथ मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ विवि में सभा को सम्बोधित भी करेंगे। 11 बजे आने के बाद दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर गाजियाबाद के लिये प्रस्थान करेंगे। 
 जिलाअधिकारी के बालाजी ने बताया मुख्य मंत्री ११ बजे गाजियाबाद से कृषि विवि में पहुंचेगे। 11 बजे से 12 बजे तक कृषि विवि में आयोजित कार्यक्रम में रहेंगे। दोपहर12-15बजे से 1.30 बजे तक भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में पार्टी नेताओं ,सांसद, विधायक ,एमएलसी आदि के साथ बैठक करेंगे। 1.30 बजे से दो बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। दो बजे विवि के हैलिपेड पहुंचंगे। जहां से हेलीकाप्टर से हिंडन एयरपोर्ट रवाना होंगे।  
    शनिवार को प्रभारी मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी, डीएम के बालाजी और एसएसपी अजय साहनी मोदीपुरम स्थित कृषि विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था का जांयजा लिया।  एसएसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मुताबिक सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। किसान संगठनों के चल रहे आंदोलन को लेकर भी पुलिस और खुफिया तंत्र अलर्ट है। किसानों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पुलिस सुरक्षा घेरा तोड़कर कोई भी आ-जा नहीं सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts