हाइवे जाम से कई किमी लंबी लगी लाइन
मेरठ। शादी-समारोह में शामिल होने गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कई थानों की पुलिस ने घटना को पूरे 12 घंटे तक छिपाए रखा। गुपचुप तरीके से युवक का अस्पताल में इलाज कराया गया। लेकिन उसकी मृत्यु होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। युवक की मौत के कई घंटे बाद जब इसका पता परिजनों को चला तो हाहाकार मच गया। ग्रामीणों ने जब थाना दौराला और सरधना पर इसकी जानकारी की तो उनको ठीक से बताया नहीं गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह सकौती के पास दिल्ली-देहरादून हाईवे को जाम कर दिया। ग्रामीणों की कब्जे में करीब 2 घंटे तक हाइवे रहा। इस दौरान हाइवे पर कई किमी तक वाहनों की लाइनें लग गईं। ग्रामीणों की मांग थी कि गोली मारने वाले खिलाफ रिपोर्ट लिखी जाए और पुलिस सख्त कार्रवाई करे। वहीं मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। हाइवे जाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने शव को उठाने से मना कर दिया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणा माने और उन्होंने करीब दो घंटे बाद हाइवे को खोल दिया।
ये था मामला :-
घटना सरधना थानाक्षेत्र के अहमदाबाद गांव की है। किसान समरपाल सिंह की पुत्री की बरात खतौली से बृहस्पतिवार शाम आई थी। शादी समारोह में भाजपा सांसद संजीव बालियान और बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक भी आए थे। धूमधाम के साथ शादी का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 11 बजे हर्ष फायरिंग में एक युवक को शादी समारोह में कनपटी पर गोली मार दी गई। वक की पहचान मोनू पुत्र संतर पाल निवासी सकौती थाना दौराला के रूप में हुई। गंभीर हालत में मोनू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने आनन.फानन में शादी कार्यक्रम संपन्न कराकर दुल्हन की विदाई कर दी। शुक्रवार सुबह निजी अस्पताल से सरधना थाने में मीमो भेजा गया। पुलिस ने अस्पताल जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शादी समारोह में भाजपा सांसद और विधायक के शामिल होने के दौरान हुई घटना को पुलिस ने कई घंटे छिपाए रखा।शादी समारोह में मोनू को गोली मारने या हर्ष फायरिंग में गोली लगने की हुई इसकी जांच करने की जरूरत भी पुलिस ने नहीं समझी। इस कार्यक्रम में वीआईपी लोग भी शामिल हुए थे। घटना की जानकारी के बाद शुक्रवार दोपहर से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड टूट पड़ा। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
No comments:
Post a Comment