अगले साल अक्टूबर तक हालात सामान्य होंगे नई दिल्ली।सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के CEO अदार पूनावाला ने कहा कि जनवरी से देश में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। पूनावाला ने उम्मीद जताई कि इस महीने के आखिर तक उनकी कंपनी की ओर से बनाई गई वैक्सीन को इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी मिल सकती है। हालांकि, बड़े पैमाने पर यूज के लिए लाइसेंस मिलने में अभी देरी होगी। इकनॉमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट में बोलते हुए पूनावाला ने कहा कि एक बार देश की 20% आबादी को वैक्सीन लग जाएगी तो अगले साल अक्टूबर तक हालात सामान्य होने लगेंगे। लोगों की जिंदगी पुरानी पटरी पर लौट सकती है। एक दिन में 3 हजार एक्टिव केस कम हुए देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 24 घंटे में 3 हजार 138 एक्टिव केस कम हुए हैं। देश में अब कुल 3 लाख 54 हजार 904 (कुल संक्रमितों का 3.62%) एक्टिव केस हैं, यानि इतने मरीजों का इलाज चल रहा है। यह पिछले 148 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 17 जुलाई को देश में 3 लाख 59 हजार 679 एक्टिव केस थे। टेस्टिंग के मामले में राजस्थान की हालत सबसे खराब है। यहां 7.7 करोड़ लोगों में अब तक महज 6.16% लोगों की जांच ही हो पाई है। आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य यानी उत्तर प्रदेश में 9.37% यानी 2.1 करोड़ लोगों की जांच हो चुकी है। अब तक 98.57 लाख केस देश में अब तक 98 लाख 57 हजार 380 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 54 हजार 904 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 93 लाख 56 हजार 879 लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 43 हजार 055 लोगों की मौत हो चुकी है।
No comments:
Post a Comment