मेरठ। कुख्यात बद्दों की गर्लफेंड और ब्यूटी पार्लर संचालिका पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। बताया जा रहा है कि फरारी के बाद सबसे पहले बदन सिंह बददो ब्यूटी पार्लर संचालिका अपनी गर्लफेंड के पास साकेत गया था। जहां पर उसने अपना हुलिया पूरी तरह से बदल लिया था। इसके बाद वह गुडगांव में एक और गर्लफेंड के यहां पर गया था। गुडगांव में उसकी दूसरी गर्लफेंड अपना जिम चलाती है। बददों ने एक रात अपनी उसी गर्ल फेंड के घर पर गुजारी थी। उसके बाद वह कहा गया यह किसी को नही पता। पुलिस ने देर से ही सही लेकिन अब दोनों महिलाओं पर शिकंजा कस दिया है। वहीं मेरठ के साकेत जैसी पॉश कालोनी में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली बद्दो की गर्लफेंड पार्लर बंद कर गायब हो गई है। बता दे कि बददो की फरारी के बाद से ही दोनों महिलाओं के नाम सामने आ रहे हैं। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। कुर्की की कार्रवाई भी कोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने की थी। अब बदन सिंह बद्दो की गर्लफ्रेंड और ब्यूटी पार्लर चलाने वाली दो महिलाओं पर भी पुलिस गैंगस्टर लगाने की तैयारी में है। इन दोनों महिलाओं का बद्दो की फरारी का सीधा संबंध निकलकर सामने आया है। बद्दो की कोठी की कुर्की के बाद एएसपी कृष्ण विश्नोई ने उसके साथियों का रिकॉर्ड खंगाला,तब दोनों महिलाओं के नाम सामने आए हैं।बद्दो के 17 साथियों पर पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करने का दावा एक सप्ताह से रही है। इसके लिए अधिकारियों के हस्ताक्षर और विधिक राय लेने की बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि इस तरह की ढिलाई से बद्दो के साथियों को गैंगस्टर से पहले ही उधर-उधर होने का मौका मिल रहा है। दूसरी ओर पुलिस का दावा कि बद्दो की गर्लफ्रेंड व ब्यूटी पार्लर वाली पर शिकंजा कसने की कवायद चल रही है।
दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल से पुलिस कस्टडी से भागने के बाद बद्दो साकेत में एक ब्यूटी पार्लर के पास गया था, जहां उसने अपना हुलिया बदलवाया था। उसके बाद बद्दो करण पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर भानु प्रताप सिंह की गाड़ी में मेरठ से गुरुग्राम गया था। यहां उसकी दूसरी गर्लफ्रेंड रहती है। बद्दो रात में वहीं रुका और फिर वहां से निकल गया। वहीं पूरे मामले की मानिटरिंग कर रहे एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल का कहना है कि बद्दो की फरारी में दो महिलाओं के नाम सामने आए हैं। पुलिस उनके खिलाफ सुबूत जुटाए जा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment