पांच मजदूर झुलसे चार की हालत गंभीर

 


हाथरस। देर रात स्क्रेप गलाने की फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ। जिसमें पांच मजदूर ​बुरी तरह से झुलस गए। जिसमें से चार की हालत गंभीर है। घटना हसायन में सिकंदराराऊ रोड पर सलेमपुर औद्योगिक आस्थान स्थित लोहे का स्क्रैप गलाने वाली फैक्ट्री में हुई। घायलों को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भेजा गया, जिनमें से चार गंभीर है। एक को आगरा रेफर किया गया है। सीओ सिकंदराराऊ के अलावा कोतवाली प्रभारी हसायन मृदुल कुमार ङ्क्षसह ने मौका मुआयना किया। फैक्ट्री संचालक का फोन स्विच ऑफ था। इंस्पेक्टर मृदुल कुमार सिंह का कहना है कि कोई तहरीर नहीं आई है।
सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में महाकाल कानकास्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से मुदित गर्ग निवासी फीरोजाबाद की फैक्ट्री है। यहां लोहे के स्क्रैप को गलाने का काम किया जाता है। गुरुवार की सुबह फैक्ट्री में धमाका हुआ। बताया जा रहा है लोहा गलाने की भी में स्क्रैप में आई बाइक की पेट्रोल टंकी डाली गई थी, उसमें कुछ पेट्रोल था। प्रेशर के कारण टंकी फटने से धमाका हुआ।
 
इससे भटटी के पास खड़े सुपरवाइजर मुकेश निवासी नगला केशिया थाना विजयगढ़ (अलीगढ़), सत्येंद्र कुमार यादव निवास फुलवरिया कोठी, गया (बिहार), अमरपाल निवासी बलरामपुर, मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद), कमरुद्ददीन निवासी शहबाजपुर, हसायन व एक अन्य मजदूर झुलस गया। पांचों को निजी कार से अलीगढ़ भेजा गया। वहां से मुकेश को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। सत्येंद्र, अमरपाल और कमरुद्दीन की हालत गंभीर है। तीनों मेडिकल में भर्ती हैं। एक अन्य मजदूर को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सीओ सिकंदराराऊ सुरेंद्र सिंह के अलावा कोतवाली प्रभारी हसायन मृदुल कुमार ङ्क्षसह ने मौका मुआयना किया। फैक्ट्री संचालक का फोन स्विच ऑफ था। इंस्पेक्टर मृदुल कुमार सिंह का कहना है कि कोई तहरीर नहीं आई है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts