कुछ ही देर में सदर सीट के लिए शुरू हो जाएगा मतदान बुलंदशहर में सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा
बुलंदशहर।इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। आज बुलंदशहर की सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भी अपने इंतजाम पूरे कर लिए हैं। मतदान सुबह सात से शाम छह तक चलेगा सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान कुछ ही देर बाद सुबह सात से शुरू हो जाएगा। प्रशासन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। वोटिंग के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस उपचुनाव में 18 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें कुल 3,88,508 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज करेंगे। इसके लिए 579 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिन पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके बाद 10 नवंबर को मतगणना होगी। जिसके बाद तय होगा, कि जनता ने सदर सीट का ताज किसके सिर बांधा है। ये प्रत्याशी हैं मैदान में सिरोही भाजपा. प्रवीण कुमार सिंह रालोद-सपा गठबंधन. मोहम्मद यूनुस बसपा. योगेन्द्र शंकर शर्मा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी. सुशील चौधरी कांग्रेस. आशीष कुमार भारतीय जन नायक पार्टी. उर्मिला देवी राष्ट्रीय क्रांति पार्टी. दिलशाद अहमद एआइएमआइएम. धर्मेन्द्र कुमार पीपीआईडी. पृथ्वीराज सिंह राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य). महमूद हसन लोकदल. मोहम्मद यामीन आजाद समाज पार्टी. राहुल भाटी राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी. गीता रानी शर्मा निर्दलीय. मोहम्मद युनुस निर्दलीय. राहुल कुमार निर्दलीय. सुमन निर्दलीय. संजीव कुमार निर्दलीय।
No comments:
Post a Comment