मेरठ। कोरोना के बढते संक्रमण और घर से बाहर निकलने पर कोरोना का डर सताना लाजमी है। लेकिन अब इससे डरने की जरूरत नहीं है। अब मोबाइल पर एक क्लिक में कई चिंताएं दूर हो जाएगी। अनजाने रास्तों में राह आसान करने वाला गूगल अब कोरोना की भी जानकारी देखा। मैप के जरिये आप अपने आसपास कोरोना मरीजों की संख्या, नजदीकी अस्पताल, सुविधाएं, जांच केंद्र के बारे में भी जान सकेंगे। यदि आपका क्षेत्र कोविड 19 से प्रभावित है, तो आप प्रभावित स्थानों से जुड़ी प्रासंगिक जानकारी प्राप्त करने के लिए गूगल मानचित्र का उपयोग कर सकते हैं। कोरोना से जुड़ी कितनी सटीक और अधिक जानकारी आपको मिलेगी, यह आपके क्षेत्र पर निर्भर करता है। गूगल ने यह सुविधा हाल ही में शुरू की है। इसमें नई जानकारी अपडेट करने का सिलसिला जारी है। यदि आप गूगल मानचित्र होम स्क्रीन पर अलर्ट का चयन करते हैं, तो आपको अपने वर्तमान मानचित्र दृश्य के आधार पर स्थानीय रूप से प्रासंगिक लिंक मिलेंगे। साथ ही आप अपने आसपास स्वास्थ्य सुविधाओं की सूची खोजने के लिए गूगल पर खोज का विकल्प अपना सकते हैं।
ड्राइव करते वक्त आप मैप पर दिख रहे रास्ते में कोविड मैप का विकल्प चुन सकते हैं। जिसके बाद रास्ते के लिए दिखने वाली रेखाओं की तरह कोविड की जानकारी की रेखाएं मानचित्र पर उभरेंगी। रेखाएं अलग-अलग रंगों में दिखाई देंगी। यह रंग कोविड की स्थिति को दर्शाते हैं। इन रंगों में दिखेगी कोरोना की स्थिति ग्रे – 1 से कम मामला पीला – 1-10 मामले नारंगी – 10-20 मामले गहरा नारंगी – 20-30 मामले लाल – 30-40 मामले गहरा लाल – 40+ मामले
No comments:
Post a Comment