मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन किया उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए दिये दिशा-निर्देश



शामली। प्रदेश में महिला अपराधों पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने पूरी तरह कमर कस ली है। प्रदेश में महिलाओं को और ज्यादा सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विशेष अभियान मिशन शक्ति चलाया जा रहा है, जिसके तहत शुक्रवार को जनपद  की सदर कोतवाली में  महिला  हेल्प डेस्क का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ  ने ऑनलाइन किया। उन्होंने सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

इस अवसर पर  विधायक तेजेन्द्र  निर्वाल ने कहा कि आजाद भारत में  पहली बार महिलाओं  की सुरक्षा के  लिए इतना बड़ा अभियान चलाया गया है। यह  अभियान इस नवरात्र से  लेकर अगले नवरात्र तक छह  माह तक चलाया  जाएगा। इस अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा और  सम्मान दिया जाएगा  जिसकी वह  पात्र हैं। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और सभी लोगों से इस मिशन में सरकार का सहयोग करने की अपील की। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि हेल्प डेस्क त्योहारों में पंडालों में महिला  सुरक्षा को लेकर काम करेगी। इसके साथ ही विशेष अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।  महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देने के साथ ही थाने की हेल्प डेस्क पीड़िता की पहचान गुप्त रखकर उसकी समस्या का तत्काल समाधान करेगी। इस अवसर पर  पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय,  जिला कार्यक्रम  अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसुन्न राय समेत अन्य प्रशासनिक  अधिकारी मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts