अफसरों ने किया बिजलीघरों का निरीक्षण
मेरठ। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और एमडी पीवीवीएनएल अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर रविवार को भी बिजलीघरों पर विद्युत समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बिजली अफसरों ने लोगों की समस्याओं का समाधान किया। अधिकारियों ने बिजलीघरों का निरीक्षण किया और आपूर्ति की स्थिति देखी।
शहर और देहात में करीब 50 स्थानों पर समाधान दिवस का आयोजन हुआ। शिविरों में एसडीओ पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। नोडल अफसरों ने शिविरों में समस्याएं सुनी और समाधान कराया। अधीक्षण अभियंता शहर अशोक कुमार सिंह ने घंटाघर स्थित बिजलीघर और बच्चा पार्कए इंदिरा चौक बिजलीघरों का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार और एसडीओ योगेंद्र सिंह ने बिजली आपूर्ति का रिकॉर्ड उपलब्ध कराया। अधीक्षण अभियंता ने हाईलाइन लॉस फीडरों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए। एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी भी अलग.अलग स्थानों पर शिविरों में पहुंचे। उन्होंने भी उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी और निस्तारण कराया। एमडी ने बताया कि दो दिन के लिए विशेष अभियान था। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि अब महीने के प्रथम और तीसरे शनिवार को उपखंड स्तर पर समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment