मेरठ के 30 थानों में एकसाथ महिला हेल्प डेस्क शुरू सदर थाना में सांसद व एडीजी ने किया महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ
मेरठ । प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति प्रोग्राम के तहत मेरठ में शुक्रवार को 30 थानों में महिला हेल्प डेस्क शुरू हुई। ज्यादातर स्थानों में महिलाओं के हाथों से ही डेस्क का शुभारंभ कराया गया। कोतवाली थाने में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने फीता काटा। कई स्थानों पर सांसद , मडंलायुक्त ,एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी अजय साहनी पहुंचे।
सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा शारदीय पर्व अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में मिशन शक्ति को आरंभ किया गया। इसका प्रभाव दिखाई देने लगा है।इससे अपराधियों में भय पैदा होगा । जो महिलाओं पर घरेलू हिंसा करते है। उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्य मंत्री से यह बडा कार्य किया है। जो बधाई के पात्र है। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने कहा है महिला हेल्प डेस्क का प्रदेश स्तर पर आरंभ करने का मकसद है। महिला को समय से उसकी समस्या का समाधान मिल सके। इससे पूर्व महिला हेल्प डेस्क का शुभारभ थाने में तैनात महिला कास्टेबल से हेल्प डेस्क शुभारंभ कराया। इस मौके पर बोलते हुए एडीजी राजीव सबरवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिये हर संभव प्रयास कर रही है। उसी कड़ी में मेरठ समेत पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिससे महिलाओं को उसको सरकार से बनाये गये कानूनों के बारे में जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा अभी थानों में पीडित महिलाओं को उसकी प्राथमिकी दर्ज करने में दिक्कत आ रही थी। महिला हेल्प डेस्क में सिर्फ की सुनवाई कर उनकी समस्याओं को समाधान किया जाएगा। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा शारदीय पर्व अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में मिशन शक्ति को आरंभ किया गया। इसका प्रभाव दिखाई देने लगा है।इससे अपराधियों में भय पैदा होगा । जो महिलाओं पर घरेलू हिंसा करते है। जो बधाई के पात्र है। कोतवाली थाने में उत्तर प्रदेश आयोग की महिला सदस्य राखी त्यागी ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिये प्रदेश सरकार पूरी तरह गंभीर है। महिलाओं को न्याय दिलाने के लिये त्वरित कार्रवाई करने के लिये निर्देश शासन की ओर से जारी किये गये है। आयोग भी इस मामले में पूरी तरह गंभीर है। लालकुर्ती थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ वहां की पार्षद ने किया। एसपी सिटी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि थाने के एक कमरे को महिला हेल्प डेस्क का रूप दिया गया गया है। इसमें सिर्फ महिला पुलिस ही जनसुनवाई करेंगी। कुर्सी, टेबिल, कम्प्यूटर के अलावा पीड़िताओं के लिए पानी और उनके बच्चों के लिए टॉफी आदि की व्यवस्था की गई है। डेस्क पर सिर्फ महिला संबंधी मामलों की सुनवाई होगी। उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास होगा।
No comments:
Post a Comment