शनिवार दोपहर को ली अंतिम सांस, प्रधानमंत्री मोदी जताया शोक  
नई दिल्ली
।  सपा के कददावार नेता रहे नेता अमर सिंह का 64 वर्ष की उम्र में  शनिवार को निधन हो गया। वो पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।  कुछ दिनों पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था।  शनिवार दोपहर उन्होने अंतिम सांस ली। अमर सिंह, समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव रहे हैं साथ ही राज्यसभा सांसद भी रहे हैं।  सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के वो काफी करीब रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उसके निधन पर शोक जताया है। 
अमर सिंह एक समय समाजवादी पार्टी की नंबर दो पोजिशन के नेता भी रहे थे।  हालांकि साल 2010 में पार्टी के सभी पोस्ट से इस्तीफा दे दिया था।  बाद में उन्हें पार्टी से भी बर्खास्त कर दिया गया। पीएम  नरेंद्र मोदी ने अमर सिंह के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि वह काफी ऊर्जावान नेता थे और उन्होंने पिछले कुछ दशकों में देश की राजनीति के अहम उतार-चढ़ाव काफी करीब से देखे थे। वो अपने जीवन में दोस्ती के लिए जाने जाते रहे हैं।  उनके निधन की खबर सुनने से दुखी हूं। उनके परिवारजनों और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। वहीं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा अपनी विशिष्ट कार्यशैली से भारतीय राजनीति पर अमिट प्रभाव डालने वाले मृदुभाषी राजनेता, सांसद श्री अमर सिंह जी का निधन दु:खद है।उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा,श्री अमर सिंह  के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ईश्वर श्री अमर सिंह जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण दें श्री अमर सिंह जी के परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं मैं इस दुखद क्षण में उनकी शोक संतप्त पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। 

 








No comments:

Post a Comment

Popular Posts