मेरठ। शहर में चल रहे हुक्का बार के खिलाफ सपाइयों ने बुधवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने हुक्का बार चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बुधवार को सपा नेता अतुल प्रधान और विपिन मनोठिया के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर शहर में चल रहे हुक्का बार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि शहर के युवाओं को हुक्का बार बर्बाद कर रहा है। बच्चे और युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। यहीं नहीं कम उम्र के बच्चे व बच्चियां होटल रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार की चपेट में आकर अपना भविष्य खराब कर रहे है। चलाया जा रहा है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। कहा कि हुक्का बार में नशा करके युवक और युवतियां अपने करियर और संस्कृति से विमुख हो रहे हैं। यह सब जानबूझकर किया जा रहा है। कहा कि अगर इन संचालकों के विरुद्ध पहले सख्त कार्रवाई हुई होती तो ऐसी स्थिति न आती। पर नेताओं के दबाव में पुलिस और प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रही है। मांग रखी कि हुक्का बार के संचालकों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण दे रहे नेताओं पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। इस प्रकरण को गंभीरता से लिया जाए नहीं तो कुछ ही समय में किशोर उम्र के लड़के और लड़कियां भी गलत संगत के शिकार हो जाएंगे। इस मौके पर विपिन मनोठिया, अमित प्रधान, राहुल वर्मा, दीपक चौधरी, बबलू वर्मा आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment