मंडल के पांच जिलों के मरीजों का उपचार करेगा कोविड-19 लेबल-2 अस्पताल
➥शासन से तैनात होंगे एक्सपर्ट डॉक्टर और स्टाफ
पांच वेंटीलेटर मौजूद हैं, पांच और मांगे

संयुक्त अस्पताल के मुख्य
चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा. नरेश विज ने बताया
लेबल-2 अस्पताल में 14 एक्सपर्ट डॉक्टर्स के अलावा 40 लोगों
का स्पेशल स्टाफ
शासन स्तर से नियुक्त किया
जाएगा। इनमें कुछ निजी डॉक्टर्स भी शामिल हो सकते हैं।
उन्होंने कहा अस्पताल का कार्य लगभग
पूरा हो चुका
है और अब स्टाफ की नियुक्ति का इंतजार है, जिसके एक-दो दिन में ही हो जाने
की उम्मीद है। अस्पताल में पांच वेंटीलेटर मौजूद
हैं जबकि पांच
अन्य वेंटीलेटर उपलब्ध
कराने की मांग
शासन से की गई है।
शासन स्तर
से अस्पताल को स्टाफ मिलने
के साथ ही उपचार शुरू
कर दिया जाएगा।
सीएमएस ने बताया
अस्पताल में 54 लोगों
की दो टीमें
काम करेंगी। एक टीम 14 दिन काम करेगी
और उसके बाद 14 दिन क्वारंटाइन में रहेगी, इस दौरान दूसरी
टीम 14 दिन काम करेगी। अस्पताल में ऐसे मरीजों
को भर्ती किया
जाएगा जिन्हें इंजेक्शन, ग्लूकोज और वेंटीलेटर की जरूरत होगी। जिन मरीजों
को केवल दवाइयों (टेबलेट्स) की जरूरत होगी
उन्हें लेवल-1 अस्पताल में भर्ती किया
जाएगा।
मुख्य चिकित्सा
अधिकारी डा. एन.के गुप्ता ने बताया मंडल
स्तर के लेवल-2 अस्पताल में न्यूजप्रहरी गाजियाबाद के अलावा गौतमबुद्धनगर,
बागपत, बुलंदशहर और हापुड़ के भी लेवल-2 के मरीजों
को भर्ती करके
उनका उपचार किया
जाएगा। हालांकि इस संबंध में फिलहाल शासन
से लिखित रूप में कोई निर्देश नहीं
मिला है। यहां
से ज्यादा गंभीर
मरीजों को मेरठ
मेडिकल कॉलेज रेफर
किया जाएगा। सीएमएस
ने बताया शासन
की ओर से नियुक्त स्टेट
प्रोग्राम आफिसर डॉ. एके पालीवाल ने निर्देशन में संयुक्त अस्पताल को कोविड-19 लेबल-2 अस्पताल बनाया
गया है। इसमें
सामान्य नहीं बल्कि
गंभीर मरीजों को भर्ती किया
जाएगा। क्शन, ग्लूकोज और वेंटीलेटर की जरूरत होगी। जिन मरीजों
को केवल दवाइयों (टेबलेट्स) की जरूरत होगी
उन्हें लेवल-1 अस्पताल में भर्ती किया
जाएगा।
मुख्य चिकित्सा
अधिकारी डा. एन.के गुप्ता ने बताया मंडल
स्तर के लेवल-2 अस्पताल में गाजियाबाद के अलावा गौतमबुद्धनगर,
बागपत, बुलंदशहर और हापुड़ के भी लेवल-2 के मरीजों
को भर्ती करके
उनका उपचार किया
जाएगा। हालांकि इस संबंध में फिलहाल शासन
से लिखित रूप में कोई निर्देश नहीं
मिला है। यहां
से ज्यादा गंभीर
मरीजों को मेरठ
मेडिकल कॉलेज रेफर
किया जाएगा। सीएमएस
ने बताया शासन
की ओर से नियुक्त स्टेट
प्रोग्राम आफिसर डॉ. एके पालीवाल ने निर्देशन में संयुक्त अस्पताल को कोविड-19 लेबल-2 अस्पताल बनाया
गया है। इसमें
सामान्य नहीं बल्कि
गंभीर मरीजों को भर्ती किया
जाएगा।
No comments:
Post a Comment