रक्षाबंधन पर एडीजी भानु भास्कर को बहनों और छात्राओं ने बांधी राखी
मेरठ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 26 अगस्त को एडीजी जोन मेरठ कार्यालय में राखी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारीज संस्थान की बहनों और विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया।
कार्यक्रम के पहले चरण में ब्रह्माकुमारीज संस्थान की बीके लक्ष्मी और बीके आरती ने एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर को राखी बांधी और उनके दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। एडीजी ने दोनों बहनों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद केएल इंटरनेशनल, बीडीएस इंटरनेशनल और मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर, एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह-III और डिप्टी एसपी इंद्र मोहन बडोला को राखी बांधी। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं और अध्यापिकाओं के साथ पुलिस अधिकारियों ने सामूहिक फोटो खिंचवाए। पूरे कार्यक्रम में रक्षाबंधन की खुशियों और भाई-बहन के स्नेह का माहौल नजर आया


No comments:
Post a Comment