खनऊ में डबल मर्डर - सुसाइड से सनसनी

पति ने बैंक कर्मी पत्नी और बहन को मार डाला
 फिर लाश के सामने खुद को भी मारी गोली, मौत
लखनऊ (एजेंसी)।लखनऊ में गुरुवार को बड़ी वारदात सामने आई है। पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार बहन को भी गोली मार दी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।  
जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर आरोपी मानस बाजपेयी ने आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पहुंचा और पत्नी दिव्या मिश्रा को फोन करके ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उससे बातचीत की, फिर गोली मारकर फरार हो गया। इसके बाद वह सीधे घर पहुंचा और कमरा बंद करके बहन को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मार ली। मृतक बहन का नाम शीबा बाजपेई है।

आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। महिला को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। जिस बैंक अफसर की हत्या हुई, उसका नाम दिव्या मिश्रा है। वह आईसीआईसीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी। वह आलमबाग में रहती थी। उसने एक साल पहले पति मानस से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी।
मानस का घर हुसड़िया चौराहे के पास किराए पर है। फास्ट फूड दुकान के मालिक लवकुश ने बताया कि करीब 12:30 बजे मानस अचानक वहां आए। वह पसीने से भीगे हुए थे। अंदर जाने के बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।
कुछ देर बाद अंदर से आवाज आई। मानस की बहन भी उनके साथ रहती थी। इसके बाद पता चला कि मानस ने बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।लवकुश ने बताया कि उसे इससे ज्यादा जानकारी नहीं है। मानस के माता-पिता नहीं हैं और वह एसबीआई बैंक में काम करता था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts