शेमारूमी पर प्रीमियर शुरू हुई  रोमांचक हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’

मुंबई। शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के साथ दर्शकों को विवाह, रहस्य, संदेह और धोखे से भरी कहानी दिखाने के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और ईशा कंसारा अभिनीत यह सीरीज़  गुरूवार  विशेष रूप से शेमारूमी पर प्रीमियर हुई। 

रिश्तों की जानी-पहचानी दुनिया के बीच बुनी गई ‘मिसिंग महिला’ की कहानी विश्वास के अचानक संदेह में बदलने की पड़ताल करती है। कहानी का केंद्र एक ऐसा व्यक्ति है, जिसे लगता है कि एक अनोखे विवाह संबंध के जरिए उसे अपनी आदर्श जीवनसंगिनी मिल गई है। हालांकि, यह सामान्य-सी लगने वाली तलाश जल्द ही रहस्य में बदल जाती है। रिश्ते की परतें खुलने के साथ उसके सामने पत्नी को लेकर ऐसे सवाल आने लगते हैं, जिनके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं था।

सीरीज़ में मित्र गढ़वी, ईशा कंसारा, नक्षराज, हितेश ठाकर, राहुल रावल, जगजीतसिंह वढेर और धैर्य ठक्कर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन विशाल वड़ा वाला ने किया है।

ईशा कंसारा ने अपने किरदार सोनल के बारे में कहा कि पहली नजर में दिखाई देने वाली उसकी छवि के पीछे कई अनकही परतें हैं। किरदार निभाते समय उन्हें इस अनिश्चितता को बनाए रखना खास तौर पर रोमांचक लगा कि सोनल क्या दिखा रही है और क्या अपने तक छिपाकर रख रही है। उनके मुताबिक, कहानी का धीरे-धीरे खुलना दर्शकों के लिए खास अनुभव होगा।

वहीं, मित्र गढ़वी ने कहा कि उन्हें ऐसी कहानियां पसंद हैं, जो दर्शकों को देखे हुए दृश्यों पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर करती हैं। उनके अनुसार, ‘मिसिंग महिला’ में कई घटनाएं पहली नजर में सामान्य लगती हैं, लेकिन बाद में उनका अर्थ बदल जाता है। उन्होंने अपने किरदार भावेश के सफर को भी खास बताया, क्योंकि वह शुरुआत में किसी रहस्य की तलाश नहीं कर रहा होता, बल्कि रहस्य अचानक उसकी जिंदगी का हिस्सा बन जाता है।

‘मिसिंग महिला’ के जरिए शेमारूमी हिंदी कंटेंट की अपनी पेशकश को और विस्तार दे रहा है। मंच भारतीय परिवेश, रिश्तों और सांस्कृतिक संदर्भों से जुड़ी अलग-अलग शैलियों की कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाने पर जोर दे रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts