61वीं यूपी राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का समापन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया दम

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित 61वीं यूपी राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (ए)-2026 का तीसरा और अंतिम दिन मंगलवार को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए मौका मिलेगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 14 से 16 सितंबर 2026 तक देहरादून में आयोजित होगी।

अंतिम दिन दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, हैमर थ्रो, भाला फेंक, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो और स्टीपलचेज समेत विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रण विजय सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

आयोजन समिति के सचिव नरेंद्र कुमार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, स्वयंसेवकों और सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर प्रयागराज जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव रुस्तम खान, चयन समिति के सदस्य डोरी लाल शर्मा, तकनीकी समिति के अध्यक्ष अनु कुमार, जफर उल्लाह, कृष्णा नंद त्रिपाठी, दिवाकर शुक्ला, अर्जुन, अंगद, रामप्रसाद, आशीष और कोच सत्येंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अंतिम दिन के प्रमुख परिणाम

  • बालक अंडर-20, 5000 मीटर: दिनेश (कासगंज) प्रथम, धीरज कुमार (आगरा) द्वितीय, अजय (आगरा) तृतीय।
  • बालिका अंडर-20, 5000 मीटर: साक्षी सिंह (आगरा) प्रथम, शिवानी साहू (प्रतापगढ़) द्वितीय, अलका बिंद (वाराणसी) तृतीय।
  • बालक अंडर-20, हैमर थ्रो: मोहम्मद अब्दुल्ला (प्रतापगढ़) 65.35 मीटर के साथ प्रथम, वाशु चौधरी (गाजियाबाद) द्वितीय, वत्सल राय (भदोही) तृतीय।
  • बालिका अंडर-16, 80 मीटर बाधा दौड़: प्रशस्ति संयोग (उन्नाव) प्रथम, सृष्टि मौर्य (वाराणसी) द्वितीय, पलक यादव (चंदौली) तृतीय।
  • बालिका अंडर-20, हैमर थ्रो: अलीश सिंह (औरैया) 44.73 मीटर के साथ प्रथम, ऋचा यादव (वाराणसी) द्वितीय, शिवानी साहू (भदोही) तृतीय।
  • बालिका अंडर-20, 100 मीटर बाधा दौड़: गुंजन यादव राकेश (वाराणसी) प्रथम, शिवानी यादव (इलाहाबाद) द्वितीय, साक्षी भार्गव (गाजियाबाद) तृतीय।
  • बालिका अंडर-18, 100 मीटर बाधा दौड़: खुशी पटेल (वाराणसी) प्रथम, मुस्कान सोम (मेरठ) द्वितीय, दीप्ति बघेल (फिरोजाबाद) तृतीय।
  • बालिका अंडर-20, भाला फेंक: कनिष्क टोंगर (जीबी नगर) 40.15 मीटर के साथ प्रथम, अनुष्का चौहान (मैनपुरी) द्वितीय, रंजना यादव (इलाहाबाद) तृतीय।
  • बालक अंडर-16, 600 मीटर: मोहम्मद समीर खान (यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज) प्रथम, पवन कुमार (वाराणसी) द्वितीय, सत्यम कैलाश पाल (यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज) तृतीय।
  • बालिका अंडर-18, भाला फेंक: कनक देवी (सहारनपुर) प्रथम, हर्षिता तोमर (हाथरस) द्वितीय, पालक (अमरोहा) तृतीय।
  • बालिका अंडर-16, 600 मीटर: रतिमा पटेल (वाराणसी) प्रथम, अंकिता प्रजापति (वाराणसी) द्वितीय, दिव्यांशी विजय (फिरोजाबाद) तृतीय।
  • बालिका अंडर-20, 800 मीटर: अन्नू पटेल (इलाहाबाद) प्रथम, अविका बलियान (मथुरा) द्वितीय, नगमा खातून (चंदौली) तृतीय।
  • बालिका अंडर-18, 1000 मीटर: सुसंती मुंडाइन (लखनऊ) प्रथम, अलीश केरकेट्टा (लखनऊ) द्वितीय, आरती यादव (सोनभद्र) तृतीय।
  • बालिका अंडर-16, 600 मीटर: राशि गोलियां (मेरठ) 1:34.82 के समय के साथ प्रथम, शिवांगी यादव (वाराणसी) द्वितीय, गीता यादव (इलाहाबाद) तृतीय।
  • बालिका अंडर-18, लंबी कूद: खुशी पटेल (वाराणसी) 5.65 मीटर के साथ प्रथम, जगत नंदनी पटेल (वाराणसी) द्वितीय, खुशी (बुलंदशहर) तृतीय।
  • बालक अंडर-16, शॉट पुट: अभिषेक कुमार (इलाहाबाद) 15.82 मीटर के साथ प्रथम, आदर्श उपाध्याय (मिर्जापुर) द्वितीय, श्वेतांक त्रिपाठी (इलाहाबाद) तृतीय।
  • बालिका अंडर-20, ऊंची कूद: गुंजन यादव राकेश (वाराणसी) और शिवानी सिंह (रायबरेली) 1.43 मीटर के साथ शीर्ष पर रहीं, जबकि नगमा खातून (चंदौली) तृतीय रहीं।
  • बालिका अंडर-20, 3000 मीटर स्टीपलचेज: प्रीति यादव (अयोध्या) प्रथम, संध्या यादव (वाराणसी) द्वितीय, गंगा देवी (चित्रकूट) तृतीय।
  • बालक अंडर-20, 3000 मीटर स्टीपलचेज: दीपांशु (मेरठ) 9:20.96 के समय के साथ प्रथम, अंकित इन्दोलिया (आगरा) द्वितीय और निखिल यादव (शामली) तृतीय।
  • बालिका अंडर-18, डिस्कस थ्रो: अमाया शर्मा (शामली) 31.42 मीटर के साथ प्रथम और शालू शर्मा (हाथरस) द्वितीय रहीं।
  • बालिका अंडर-18, ऊंची कूद: गौरी तोमर (आगरा) 1.55 मीटर के साथ प्रथम, पायल (मेरठ) द्वितीय और सोनी कुमारी (चंदौली) तृतीय रहीं।
  • बालक अंडर-14, भाला फेंक: विनय बनिया (मुजफ्फरनगर) 61.62 मीटर के साथ प्रथम, मनीष यादव (भदोही) द्वितीय और हिमांशु यादव (जौनपुर) तृतीय रहे।

इस तरह तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। अब चयनित और पात्र खिलाड़ी देहरादून में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts