राम रहीम को 21 दिन की परोल, 17वीं बार जेल से बाहर
रोहतक, 25 अगस्त। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 21 दिन की पराेल मिल गई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की हाई सिक्योरिटी सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वह सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय के लिए रवाना हुआ।
राम रहीम की यह 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद 17वीं अस्थायी रिहाई है। वह दो महिला अनुयायियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। इससे पहले जनवरी 2026 में उसे 40 दिन और मई 2026 में 30 दिन की अस्थायी रिहाई मिली थी। मई की रिहाई पूरी होने के बाद वह 26 जून को सुनारिया जेल वापस लौटा था।
इस बार की 21 दिन की रिहाई को लेकर एक बार फिर राम रहीम की लगातार अस्थायी रिहाइयों पर चर्चा शुरू हो गई है। परोल की अवधि के दौरान उसके सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में रहने की जानकारी सामने आई है।

No comments:
Post a Comment