तहसील सदर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

37 शिकायतें प्राप्त, पांच का मौके पर निस्तारण; अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

मेरठ। तहसील सदर में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का नियमानुसार, पारदर्शी और निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनके प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी तथा सभी अधिकारी नियमित रूप से जनसुनवाई करें।

समाधान दिवस में चकरोड से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश कराने, पेंशन स्वीकृत कराने सहित पुलिस, राजस्व, समाज कल्याण, विकास, चकबंदी एवं अन्य विभागों से संबंधित कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से पांच मामलों का तत्काल मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को समय सीमा के भीतर कार्रवाई के लिए भेजा गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, पुलिस अधीक्षक (यातायात) राजेश कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts